UP Samiksha Adhikari Syllabus 2022

UPPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा पाठ्यक्रम

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी की चयन परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है| इस परीक्षा के माध्यम से आयोग, उत्तर प्रदेश सचिवालय, राजस्व परिषद, उ0प्र0 लोकसेवा आयोग तथा उ0प्र0 निर्वाचन आयोग हेतु समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी जैसे सम्मानित पदों पर नियुक्तियाँ की जाती है। इस परीक्षा का पाठ्यक्रम होनें के कारण यह परीक्षा अभ्यर्थियों के बीच अधिक लोकप्रिय है, और सबसे खास बात यह है, कि इस परीक्षा में साक्षात्कार अर्थात इंटरव्यू नहीं होता है|

UPPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus)

समीक्षा अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में शामिल होना पड़ता है | इन्ही परीक्षाओं के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जाता है | प्रारंभिक परीक्षा में दो विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, जो इस प्रकार है-

प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus Of Preliminary Examination)

1.सामान्य अध्ययन

2.हिंदी

1.सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम  (Syllabus Of GS)

सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र के अंतर्गत 140 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है| इस प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है, तथा इसके लिए परीक्षार्थी को दो घंटे का समय दिया जाता है| सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र के अंतर्गत इन विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है|

1.इतिहास (History)

भारतीय इतिहास से सम्बंधित जानकारी के लिए स्पेक्ट्रम या यूनिक की पुस्तक से अध्ययन कर सकते है| भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रश्नो के लिए किरण कॉम्पटीशन और घटनाचक्र पूर्वावलोकन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से सम्बंधित पूछें जानें  वाले प्रश्नों की संख्या अधिक होती है ।

2.विश्व भूगोल (World Geography)

विश्व भूगोल से सम्बंधित जानकारी के लिए महेश बर्णवाल और घटनाचक्र पूर्वावलोकन के अध्ययन कर सकते है |

3.भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

भारतीय अर्थव्यवस्था से सम्बंधित जानकारी के लिए परीक्षावाणी की भारतीय अर्थव्यवस्था पुस्तक से प्रारंभ करें,  इस पुस्तक की सहायता से राष्ट्रीय  आय, कृषि आर्थिकी, बैंकिंग और पूँजी बाजार, विदेश व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

4.संविधान के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त करनें हेतु परीक्षावाणी की भारतीय राजव्यवस्था और घटनाचक्र पूर्वावलोकन पुस्तक से  सहायता प्राप्त कर सकते है |

5.कृषि के लिये घटनाचक्र की किताब ‘कृषि प्रौद्योगिकी’ और घटनाचक्र पूर्वावलोकन ।

6.भारतीय भूगोल |

7.विज्ञान के लिए एनसीईआरटी और घटनाचक्र पूर्वावलोकन और घटनाचक्र समसामयिक वार्षिकी के विज्ञान प्रौद्योगिकी ।

8.जनसंख्या और नगरीकरण के लिए परीक्षावाणी की पुस्तक का अध्ययन करे।

9.उत्तर प्रदेश विशेष के बारें में जाननें  के लिए परीक्षावाणी की पुस्तक अथवा अन्य पुस्तकों का प्रयोग कर सकते है|

10.समसामयिकी हेतु डेली न्यूज़ पेपर, इन्टरनेट अथवा टीवी से आप डेली करंट न्यूज़ आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते है |

द्वितीय प्रश्न पत्र – हिंदी का पाठ्यक्रम (Hindi Syllabus)

द्वितीय प्रश्नपत्र अर्थात हिंदी के पेपर में कुल कुल 60 प्रश्न पूछे जाते है| इस पेपर को हल करनें के लिए परीक्षार्थी को 1 घंटे का समय दिया जाता है, तथा प्रश्नपत्र का पूर्णांक 60 अंको का होता है| इस पपेर में 6 बिन्दुओं से प्रश्न पूछे जाते है, जो इस प्रकार है-

  • विलोम शब्द
  • वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • तत्सम और तद्भव
  • विशेषण और विशेष्य
  • पर्यायवाची शब्द

हिंदी की उपयोगी पाठ्य पुस्तके (Important Books)

  • यूथ प्रकाशन का आर ओ/ ए आर ओ सामान्य हिंदी |
  • हरदेव बाहरी की पुस्तक से अध्ययन कर सकते है |
  • एस आर पब्लिकेशन और शिल्पी प्रकाशन का समीक्षा अधिकारी पिछले वर्ष का हिंदी हल पेपर और प्रैक्टिस सेट ।
  • एस आर पब्लिकेशन की समीक्षा अधिकारी हिंदी पुस्तक का अध्ययन करें ।

समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम (Main Exam Syllabus)

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा मे कुल तीन प्रश्नपत्र होते हैं, जो इस प्रकार है –

1.सामान्य अध्ययन

2.सामान्य हिन्दी एवं आलेखन

3.हिन्दी निबंध

1.सामान्य अध्ययन परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus Of GS)

इस प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जाते है| इन सभी प्रश्नों को हल करनें के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया जाता है, तथा इस परीक्षा का पूर्णांक 120 अंक का होता है|  इस पेपर के अंतर्गत सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, कृषि, वाणिज्य व व्यापार, , जनसंख्या, नगरीकरण, पर्यावरण, भारत व विश्व का भूगोल, करेन्ट अफेयर्स, उत्तर प्रदेश विशेष, सामान्य बौद्धिक क्षमता के प्रश्न पूछे जाते है|

2.सामान्य हिन्दी एवं आलेखन पाठ्यक्रम (General Hindi & Drafting) 

इस प्रश्न पत्र मे दो खंड होते हैं| खंड-1 के अंतर्गत परम्परागत प्रश्न पूछे जाते है, तथा प्रश्नों को हल करनें के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है| जबकि खंड -2 के अंतर्गत वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है| इस पेपर के लिए अभ्यर्थियों को 30 मिनट का समय दिया जाता है|

 खंड-1 पाठ्यक्रम

  • दिये गये गद्यांश का शीर्षक ( 3 अंक), सारांश ( 6 अंक) , एवं तीन रेखांकित अंशो की व्याख्या ( 3 x 4 = 12 अंक)—कुल 21 अंक
  • दिये गये सरकारी पत्र का सारणी रूप मे लेखन- 15 अंक

पत्राचार

  • शासकीय व अर्धशासकीय पत्र
  • कार्यालय आदेश, ज्ञाप व परिपत्र
  • विज्ञप्ति,टिप्पणी व प्रतिवेदन अनुस्मारक कुल 24 अंक

पारिभाषिक शब्दावली (प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक शब्दावली)

  • अंग्रेजी से हिन्दी ( 5 शब्द) – 10 अंक
  • हिन्दी से अंग्रजी ( 5 शब्द) – 10 अंक
  • लोकोक्तियां एवं मुहावरे ( 5) –  10 अंक

कम्प्यूटर ज्ञान -10 अंक

RO/ARO PREPARATION BOOKS IN HINDI

खंड 2- सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण ( वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

समय – आधा घंटा, पूर्णांक 60

  • विलोम शब्द – 6 शब्द – 12 अंक
  • वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि- 6 शब्द- 12 अंक
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द- 6 शब्द- 12 अंक
  • तद्भव व तत्सम- 6 शब्द- 12 अंक
  • विशेषण एवं विशेंष्य- 6 शब्द- 12 अंक

3.हिन्दी निबंध पाठ्यक्रम (Hindi Essay Syllabus)

समय 3 घंटे, पूर्णांक- 120

इस प्रश्नपत्र के अन्तर्गत 3 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के एक- एक शीर्षक का चयन करते हुए कुल तीन निबन्ध 600 शब्दों मे लिखने होंगे, प्रति निबन्ध 40 अंक का होगा अर्थात 40 x3 = 120 अंक| इस पेपर को हल करनें के लिए तीन घंटे का समय दिया जायेगा|

1.(क)- साहित्य और संस्कृति

(ख)- सामाजिक क्षेत्र

(ग)- राजनीतिक क्षेत्र

2.(क)- विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रोद्योगिकी

(ख)- आर्थिक क्षेत्रॉ

(ग)- कृषि एवं व्यापार

3.(क)- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रिय घटनाक्रम

(ख)- प्राकृतिक आपदाएं ( भूस्खलन, चक्रवात, बाढ़, सूखा, भूकम्प आदि)

(ग)- राष्ट्रीय विकास योजनाएं

यूपीपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करे