Table of Contents
UP APO नोटिफिकेशन
सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) का यह पद बहुत ही बड़ा और सम्मानजनक पद होता है, जिसकी नियुक्ति भारत के प्रत्येक जिला कोर्ट एवं हाईकोर्ट में की जाती है | जो लोग इस पद को प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं, वो लोग एक उच्च पद भी प्राप्त कर सकते है । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है, लेकिन इस पद को प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को बहुत अधिक मेहनत करनी होती है, जिसके बाद ही अभ्यर्थी इस पद को प्राप्त करने में सफल हो पाते है | इसलिए यदि आप भी सहायक अभियोजन अधिकारी ( APO ) के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको UP APO 2021 , नोटिफिकेशन, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म, परीक्षा तिथि भर्ती न्यूज़ की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |
UP APO क्या है (What is apo in hindi)
वह व्यक्ति जो भारत में न्याय प्रदान करने वाले सर्वोच्च न्यायालय में महान्यवादी और उच्च न्यायालय में महाधिवक्ता तथा जिला सत्र न्यायालय में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के नाम से जाना जाता है, उस व्यक्ति उत्तर प्रदेश का APO कहा जाता है | मुख्य रूप से सर्वोच्च न्यायालय का क्षेत्र सम्पूर्ण भारत है और वहीं न्याय प्रदान करने वाले उच्च न्यायालय का क्षेत्र पूरा राज्य होता है | इसके साथ ही सत्र न्यायालय में भी लोगों को न्याय दिया जाता है, जिसका क्षेत्र पूरा जिला होता है | इन सभी न्यायालयों में सरकार के मुकदमों की पैरवी करने के लिए ही APO की नियुक्ति की जाती है |
APO का फुल फॉर्म क्या होता है?
APO का फुल फॉर्म “Assistant Prosecution Officer” होता है, जिसे हिंदी भाषा में ” सहायक अभियोजन अधिकारी” कहा जाता है | यह वह व्यक्ति होता है, जो उत्तर प्रदेश के जिले में सत्र न्यायालय में सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी करता है |
APO बनने के लिए शैक्षिक योग्यता
एपीओ (APO) बननें के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी (वकालत) अथवा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी सर्टिफिकेट प्राप्त करना आवश्यक होता है |
आयु सीमा
एपीओ के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष होनी आवश्यक है | इसमें आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है |
चयन प्रक्रिया
प्रत्येक वर्ष संबंधित राज्य के लोक सेवा आयोग द्वारा इस पद के लिए विज्ञापन जारी किये जाते है, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है ।
APO की परीक्षा
यह परीक्षा तीन स्तरों में विभाजित की जाती है, जो इस प्रकार से है-
- प्रारंभिक परीक्षा (प्रश्न वैकल्पिक प्रकार)
- मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा)
- पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार)
APO परीक्षा एग्जाम पैटर्न
परीक्षा | परीक्षा का प्रकार | पेपर | अंक |
प्रारंभिक परीक्षा | प्रश्न वैकल्पिक प्रकार | 1 पेपर | 150 अंक |
मुख्य परीक्षा | लिखित परीक्षा | 4 पेपर | 400 अंक |
पर्सनालिटी टेस्ट | साक्षात्कार | – | 50 अंक |
परीक्षा पैटर्न
विषय | अंक | |
भाग- I सामान्य ज्ञान | राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वर्तमान घटना | 10 |
भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था | 8 | |
सामान्य विज्ञान | 8 | |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 8 | |
विश्व भूगोल और प्रदूषण | 8 | |
भारत का इतिहास | 8 | |
भाग- II | भारतीय साक्ष्य अधिनियम | 25 |
यूपी पुलिस अधिनियम और विनियम | 15 | |
भारतीय दंड संहिता | 35 | |
आपराधिक प्रक्रिया संहिता | 25 |
मुख्य परीक्षा पैटर्न
अंग्रेज़ी | 100 |
हिंदी | 100 |
सामान्य ज्ञान | 100 |
साक्ष्य का कानून | 100 |
आपराधिक कानून और प्रक्रिया | 100 |
APO के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म प्रक्रिया
- इस पद के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाना होता है |
- इसके बाद यूपी भर्ती फार्म 2021 पर क्लिक करना होता है |
- फिर आपके सामने एक होमपेज खुलकर आएगा, जिसमें आप माँगी गई पूरी जानकारी भरकर सबमिट कर दें |
- फिर आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी |
- इसके बाद आप अपने फॉर्म का एक प्रिंट आउट भी निकलवा सकते है |
APO का वेतन
इस पद को प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को 9300/- से 34800/- और ग्रेड पे 4600/- हर महीने प्रदान किया जाता है|
हम आशा करते है, कि अभ्यर्थी द्वारा UP APO नोटिफिकेशन का भली-भांति अवलोकन किया जायेगा, जिससे त्रुटिवश किसी जानकारी का आभाव न रहे, अधिसूचना जारी होते ही इसकी जानकारी यहाँ पर प्रदान की जाएगी, अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट uplekhpal.in पर अवलोकन करते रहे |