लेखपाल परीक्षा कैसे पास करे ? 

Lekhpal Preparation Tips: किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे पहले अभियार्थी के पास एग्जाम को क्रैक करने की रणनीति होनी चाहिए | यदि आप लेखपाल एग्जाम की तैयारी सही प्रकार  है तो आपको सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, सिलेक्शन प्रोसेस व आरक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए | 

बहुत साफ़ शब्दों  में बात करे तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए पेट परीक्षा के स्कोर कार्ड के आधार पर लेखपाल परीक्षा के मुख्य चरण में परीक्षा आयोजित  की जाती है | 

लिखित परीक्षा के समाप्त हो जाने के बाद आपको, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निमंत्रित  किया जाता है | 

लेखपाल लिखित परीक्षा की तैयारी कैसे करे ?

एग्जाम पैटर्न व सिलेबस

इसके  लिए आपको लेखपाल भर्ती विज्ञापन से ऑफिसियल सिलेबस व एग्जाम पैटर्न का प्रिंटआउट निकालकर अपनी दीवार पर चिपका लेना चाहिए | इससे आपको भली प्रकार से सिलेबस कंठस्थ हो जाएगा व तैयारी करने में भी आपको आसानी होगी | 

कोचिंग व सेल्फ स्टडी

यदि सिलेबस देखकर आपको लगता है कि आप स्वयं अपनी मदद से इसे करने में संभव नहीं है  तो आप स्थानीय या ऑनलाइन लेखपाल कोचिंग का सहारा ले सकते है |  यह सुविधा आपको घर बैठे बैठे भी उपलब्ध है व आप चाहे तो पास की कोचिंग में लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी कर सकते है | 

साथ ही,  आप सेल्फ स्टडी के माध्यम से भी लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर सकते है | इसके लिए आपको जो भी बेसिक संसधनों की जरुरत होगी, वह भी आपको स्थानीय रूप से मिल जाएगा | 

पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र 

यदि आपने सिलेबस का अध्ययन कर लिया है तो अब बारी आती है आपके अभ्यास की | इसके लिए आप ऑनलाइन मॉक टेस्ट या टेस्ट सीरीज भी ज्वाइन कर सकते  है या आप मार्किट से पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर खरीदकर घर बैठे भी प्रश्न पत्रों को हल करने का प्रयास कर सकते है |  

ऐसा करने से आपको परीक्षा में प्रश्न पत्र का फॉर्मेट देखकर हैरानी नहीं होगी, अपितु आपको प्रश्न पत्र हल करना बेहद ही आसान लगेगा | 

ग्रुप स्टडी 

यदि आप अकेले लेखपाल की तैयारी करने में सक्षम नहीं है तो आप अपना स्थानीय ग्रुप बनाकर भी ग्रुप स्टडी का लाभ ले सकते है | ऐसी परीक्षा में ज्यादातर लोग यही करते है और हमेशा आपस में ग्रुप डिस्कशन की सहायता से अपने लक्ष्य को हासिल करते है | 

टाइम टेबल अथवा समस्य सारणी 

किसी भी परीक्षा को क्रैक करने के लिए टाइम टेबल बेहद ही महत्वपूर्ण है | इसकी मदद से आपको कौन सा विषय किस टाइम और कब पढ़ना है, इसके बारे में पूरी जानकारी रहती है और साथ ही पढाई में भी अनुशासन बना रहता है | टाइम टेबल का कोई फॉर्मेट नहीं है, यह सभी अभियार्थी के लिए अलग अलग हो सकता है | 

अनुशासन

चाहे लेखपाल की परीक्षा हो या कोई ओर, अनुशासन हर तरह की परीक्षा के लिए जरूरी होता है | इसके लिए आपको चाहे पढाई में मन लगे, या न लगे आपको पढाई करनी ही होगी | किसी भी परीक्षा के चरण में अनुशासन बहुत ही महत्वपूर्ण है | 

उत्तर प्रदेश लेखपाल कैसे बने ?

लेखपाल परीक्षा के लिए पात्रता अलग अलग राज्य में अधीनस्थ आयोग द्वारा तय किया जाता है, जिसकी वजह से विभिन्न  प्रदेशो में लेखपाल भर्ती परीक्षा योग्यता मानक भी अलग होते है | यदि आप ऐसे में लेखपाल बनने का सपना देखते है तो आपको पहले तय करना होगा कि आप किस राज्य की लेखपाल भर्ती परीक्षा में आवेदन करना चाहते है | दिए गए  लेख में आपको उत्तर प्रदेश में लेखपाल कैसे बन सकते है, जिसमे योग्यता के रूप में क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, मूल निवास प्रमाण पत्र, आरक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर भी बताया जाएगा | 

योग्यता 

यदि पात्रता की बात करे तो लेखपाल बनने के लिए आपको निम्न आहर्ता को पूरा करना होगा : –

आयु सीमा: उत्तर प्रदेश में लेखपाल पद के लिए निर्धारित उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है, ऐसे केवल मूल निवासी ही आरक्षण प्रक्रिया का लाभ ले सकते है | 

क्वालिफिकेशन: यदि आप बारवीं (12वीं) कक्षा या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता रखते है तो आप लेखपाल बनने के लिए उपयुक्त है |

कंप्यूटर सर्टिफिकेट: लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कोई सीसीसी सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है | अधिक जानकारी के लिए लेखपाल का नवीनतम नोटिफिकेशन देखे

लेखपाल सिलेबस व एग्जाम फॉर्मेट 

विषयप्रश्ननो की संख्यानिर्धारित अंकसमय-अवधि
सामान्य हिंदी252502 घंटा (120 मिनट)
गणित2525
सामान्य ज्ञान2525
ग्राम्य समाज एवं विकास2525
कुल100100

लेखपाल बनने के लिए आपको दिए गए विषयो का परीक्षा के अनुसार अध्ययन करना होगा | इसके लिए आपको अपने राज्य आयोग के द्वारा परीक्षा का सिलेबस व प्रारूप स्वयं देखना होगा | 

उपरोक्त में दिया गया फॉर्मेट उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए है | 

लेखपाल बनने के लिए क्या करें ?

लेखपाल बनने के लिए आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा जोकि दो चरणों (PET व मुख्य परीक्षा) में किया जाता है, पास करनी होती है : –

प्रथम चरण: इसके लिए आपको आयोग द्वारा निर्धारित योग्यता परीक्षा UPSSSC PET को पास करना होता है, जिसके बाद आपके स्कोर कार्ड के आधार प्रथम चरण में अभियार्थी को क्वालीफाई किया जाता है | 

द्वितीय चरण : प्रथम चरण के बाद, आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में आवेदन करना होगा और उसमे उत्तीर्ण होना होगा | इस परीक्षा के उपरान्त ही आपको पद के लिए नियुक्त जाता है | 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

परीक्षा में उतीर्ण अभियार्थियो को अपने परीक्षा फॉर्म के अनुसार सभी डॉक्यूमेंट का सत्यापन कराना होगा, इसके बाद ही आयोग द्वारा आपको अगले चरण, जिसमे ट्रेनिंग के लिए अभियार्थी को अकादमी में भेजा जाता है | 

ट्रेनिंग 

लिखित परीक्षा में पारित होने बाद आपको लेखपाल के कार्य के लिए प्रशासन द्वारा ट्रेनिंग दी जायेगी, इसके बाद ही आप लेखपाल पद के लिए सेवा में नियुक्त किया जाएगा | 

इसके साथ ही अब आप दी गयी जानकारी का लाभ उठाकर, लेखपाल बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते है | यदि यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो, कृपया सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से शेयर करे | 

FAQ

लेखपाल बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण।

लेखपाल भर्ती के लिए आयु सीमा कितनी है?

18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट अलग से)।

क्या PET (Preliminary Eligibility Test) देना जरूरी है?

हां, PET अनिवार्य है।

PET के बाद कौन-सा एग्जाम देना होता है?

PET के स्कोर के आधार पर मुख्य (Mains) परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

लेखपाल परीक्षा में कितने विषय होते हैं?

कुल 4 विषय– हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, ग्रामीण विकास व समाज।

परीक्षा में कुल कितने प्रश्न आते हैं?

100 बहुविकल्पीय प्रश्न।

परीक्षा का समय कितना मिलता है?

2 घंटे (120 मिनट)।

क्या निगेटिव मार्किंग है?

हां, हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटते हैं।

क्या इंटरव्यू भी होता है?

नहीं, इंटरव्यू नहीं होता।

लिखित परीक्षा किस भाषा में होती है?

हिंदी या अंग्रेज़ी (उत्तर पुस्तिका में विकल्प मिलते हैं)।

लेखपाल की मुख्य जिम्मेदारी क्या है?

जमीन का रिकॉर्ड रखना, राजस्व वसूली, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना।