UP Lekhpal Recruitment: उत्तर प्रदेश के परीक्षा की तैयारी कर रहे युवको के लिए जल्द ही लेखपाल पदों पर बम्पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है, इसके लिए राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है |
7994 लेखपाल की भर्ती के लिए जल्द ही UPSSSC द्वारा ऑफिसियल पोर्टल upsssc.gov.in के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है | राज्य के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पारित निर्देश में जल्द ही इसी वर्ष 2025 में विज्ञापन जारी होने की पूरी संभावना है |
उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा की बात करे तो परीक्षा आयोग द्वारा दो चरणों में पूरी की जायेगी, जिसमे पहले चरण में पीईटी (PET) परीक्षा द्वारा अभियार्थी शोर्टलिस्ट किये जायेगे व इसके बाद, अभियार्थीयो की मुख्य परीक्षा ली जायेगी |

UP Lekhpal News – लेखपाल भर्ती कब आएगी ?
अगर आप उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए! यूपीएसएसएससी (UPSSSC) बहुत जल्दी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। खास बात ये है कि अब PET का स्कोर कार्ड आपके लिए और भी फायदेमंद हो गया है, क्योंकि इस बार से ये तीन साल तक वैलिड रहेगा। इसका मतलब, अब आपकी मेहनत लंबे समय तक आपके साथ रहेगी!
UP Lekhpal Recruitment 2025 Overview
| Exam Name | UP Lekhpal |
| Exam Body | Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) |
| Post Name | Chakbandi Lekhpal / Patwari |
| Apply Process | Online |
| Selection Process | PET Score and Written Exam (Mains) |
| Official Website | https://upsssc.gov.in/ |
योग्यता
आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष के अभियार्थी नियमो द्वारा लेखपाल परीक्षा के आवेदन कर सकते है | साथ ही, आरक्षण वर्ग के अभियार्थियो को मानक द्वारा आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी, इसके ऑफिसियल नोटिफिकेशन से जानकारी प्राप्त करे |
शैक्षणिक योग्यता : अभियार्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी परीक्षा पास हो |
अधिमानी : परीक्षा में समान अंक होने पर अभियार्थी जिन्होंने प्रादेशिक सेना में 2 साल की सेवा दी हो अथवा एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) बी प्रमाण पत्र हो, वरीयता दी जायेगी |
वेतनमान
लेखपाल की सैलरी रूपये 5200-20200 ग्रेड वेतन 2000 आधार पर निर्धारित की जायेगी |
परीक्षा का प्रारूप (एग्जाम पैटर्न)
| विषय | प्रश्ननो की संख्या | निर्धारित अंक | समय-अवधि |
| सामान्य हिंदी | 25 | 25 | 02 घंटा (120 मिनट) |
| गणित | 25 | 25 | |
| सामान्य ज्ञान | 25 | 25 | |
| ग्राम्य समाज एवं विकास | 25 | 25 | |
| कुल | 100 | 100 |
परीक्षा का सिलेबस (पाठ्यक्रम)
सामान्य हिंदी
- रस
- अलंकार
- समास
- पर्यायवाची
- विलोम
- तत्सम एवं तद्भव
- वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
- लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
- वर्तनी
- वाक्य
- सन्धियाँ
- लिंग
- वचन
- कर
- त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द
गणित
- संख्या प्रणाली
- प्रतिशत
- लाभ हानि
- आंकड़े
- तथ्यों का वर्गीकरण
- आवृत्ति
- आवृति वितरण
- तालिका बनाना
- संचयी आवृत्ति
- तथ्यों का निर्माण
- बार चार्ट
- पाई चार्ट
- हिस्टोग्राम
- आवृत्ति बहुभुज
- केंद्रीय माप: समानांतर माध्य, माध्यिका और बहुलक
- एलसीएम और एचसीएफ
- LCM और HCF के बीच संबंध
- युगपत समीकरण
- द्विघातीय समीकरण
- कारकों
- क्षेत्र प्रमेय
- त्रिभुज एवं पाइथागोरस प्रमेय
- आयत और वर्ग
- समलंब
- समांतर चतुर्भुज का परिमाप और क्षेत्रफल
- वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल
सामान्य ज्ञान
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक घटनाक्रम
- भारतीय इतिहास
- स्वतंत्रता आंदोलन
- भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र
- विश्व भूगोल एवं जनसंख्या
- भारत की वित्तीय, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं से विभिन्न विषय
- भारत की भौतिक/पारिस्थितिकी
- आर्थिक, सामाजिक और जनसांख्यिकीय मुद्दे
ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण समाज
- ग्रामीण प्रशासन- राजस्व के घटक एवं कार्य
- राजस्व प्रशासन – घटक एवं कार्य
- ग्रामीण विकास के लिए योजना – जिला योजना मशीनरी
- जिला नियोजन तंत्र में 1992 के बाद के सुधार
- जन भागीदारी और एनजीओ की भूमिका
- भारतीय ग्रामीण समाज- प्रकृति एवं विशेषताएँ
- भारतीय समाज के कारक
- कमजोर वर्गों की समस्याएं – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
- ग्रामीण संस्थागत प्रणालियाँ- धार्मिक एवं सहयोग
- ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन – संस्कृतिकरण
- ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन – पश्चिमीकरण
- ग्रामीण सामाजिक परिवर्तन – आधुनिकीकरण
- ग्रामीण रोजगार के स्रोत
- ग्राम विकास के लिए केन्द्र सरकार की योजनाएं
- ग्राम विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाएँ
चयन प्रक्रिया
लेखपाल पद पर चयन (Selection) होने के लिए अभियार्थियो को आयोग द्वारा आयोजित PET परीक्षा के माध्यम से शोर्टलिस्ट किया जाएगा | इसके पश्चात्, दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा जिसमे से चयनित अभियार्थियो को सरकार द्वारा ट्रेनिंग देकर लेखपाल पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा |
UP Lekhpal Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- लेखपाल भर्ती ऑनलाइन फॉर्म आवेदन के लिए https://upsssc.gov.in/ लॉग इन करे |
- सबसे पहले आपको https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx से लेखपाल भर्ती का चयन करना है |
- इसके बाद आपको अपने PET Score के रजिस्ट्रेशन नम्बर के माध्यम से या मोबाइल ओटीपी के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
- आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क दिए गए माध्यम द्वारा जमा करे
- आवेदन जमा करने के बाद Application Form का प्रिंट आउट ज़रूर प्राप्त कर ले |
आवेदन पत्र में संसोधन कैसे करे ?
यदि आप अपने आवेदन पत्र में किसी तरह का संसोधन करना चाहते है तो इसके लिए आपको PET रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लॉग इन करना है | लॉग इन करने के बाद, आप लेखपाल परीक्षा फॉर्म में Modification Application पर क्लिक कर (फ़ीस जमा होने के बाद) अपनी जानकारी में संसोधन कर सकते है |
परीक्षा की तिथि (अनुमानित)
| परीक्षा का नोटिफिकेशन | अगस्त – सितंबर 2025 (Tentative) |
| परीक्षा तिथि | October 2025 (Tentative ) |
UP लेखपाल एडमिट कार्ड
आमतौर पर, परीक्षा की तारीख से लगभग एक-दो हफ़्ते पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। इस पर आपकी फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा का समय जैसी ज़रूरी जानकारी दी होती है। जैसे ही एडमिट कार्ड आए, उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
उत्तर प्रदेश लेखपाल रिजल्ट
यूपी लेखपाल बनने का सपना देख रहे सभी होनहार अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है। अभी आपका पूरा ध्यान आने वाली परीक्षा की तैयारी पर होना चाहिए, क्योंकि यही आपके चयन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
एक बार जब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित कर लेगा, उसके बाद परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद, आयोग आपकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगा और फिर आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर परिणाम जारी करेगा।
UP लेखपाल कट ऑफ
परीक्षा देने के बाद हर उम्मीदवार के मन में जो सबसे पहला सवाल आता है, वह है – “कट ऑफ कितना जाएगा?” UP लेखपाल का कट ऑफ वह न्यूनतम अंक होता है, जिसे पार करने के बाद ही आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है। यह कट ऑफ हर साल बदलता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कितनी भर्तियाँ निकली हैं, पेपर कितना कठिन था, और कितने उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। कट ऑफ के बारे में एक अंदाज़ा लगाकर आप यह समझ सकते हैं कि आपको कितनी मेहनत करने की ज़रूरत है।
UP लेखपाल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र
अगर आप UP लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। ये प्रश्न पत्र आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने, सवालों की प्रकृति का अंदाज़ा लगाने और यह जानने में मदद करते हैं कि किन विषयों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही, इन्हें हल करने से आपकी Time Management की क्षमता में सुधार होता है और आप वास्तविक परीक्षा के माहौल के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाते हैं। इनके ज़रिए आप अपनी कमज़ोरियों को पहचान सकते हैं और उन पर काम करके अपनी तैयारी को मज़बूत बना सकते हैं।
FAQ
इसी वर्ष 2025 में लेखपाल पदों का विज्ञापन आयोग द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा |
करीबन 7994 लेखपाल पदों के लिए भर्ती परीक्षा करायी जानी है |
ऑफिसियल विज्ञापन जारी होने के बाद ही लेखपाल परीक्षा की तिथि के बारे मे जानकारी प्राप्त हो होगी |
लेखपाल ग्रुप सी (Group c) श्रेणी का पद है |
लेखपाल का कार्य जमीनी दस्तावेजों का रख -रखाव, भूमि का सर्वे, सरकारी भूमि सुधार से जुड़े कार्य मे सहयोग देना आदि करना होता है |
जी हाँ, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी (Domicile) को ही प्राप्त होगा व अन्य राज्य के अभियार्थियों को सामान्य वर्ग मे रखकर ही चयन किया जाएगा |
जी नहीं, ग्रुप सी पदों पर किसी भी प्रकार का कोई भी इंटरव्यू नहीं होगा व चयन अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा |
जी हाँ, पेट परीक्षा के आधार पर प्राप्त स्कोर कार्ड के द्वारा ही लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए अभियार्थी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा |