RO ARO Pattern In Hindi
समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी एक राजपत्रित पद है| इस परीक्षा में साक्षात्कार नही लिया जाता है, अर्थात आप सिर्फ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करके इस पद को प्राप्त कर सकते है| किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के लिए उससे सम्बंधित परीक्षा पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न तथा उपयुक्त पुस्तकों के बारें में सटीक जानकारी होना आवश्यक है| इस पेज पर आपको समीक्षा अधिकारी परीक्षा के पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है, जिसकी सहायता से आप परीक्षा में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते है|
UP SAMIKSHA ADHIKARI SYLLABUS 2020
समीक्षा अधिकारी परीक्षा पैटर्न (Samiksha Adhikari Exam Pattern)
समीक्षा अधिकारी बननें हेतु प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के बाद और मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आवश्यक है|
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (PRELIMINARY EXAM Pattern)
प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत दो प्रश्नपत्र होते है, जिसमें पहला सामान्य अध्ययन और दूसरा सामान्य हिंदी का पेपर होता है| यह परीक्षा कुल परीक्षा 200 अंको की होती है, जिसमें 150 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। जिसका परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-
विषय | प्रश्न स० | अंक | समय |
सामान्य अध्ययन | 140 | 140 | 2 घंटे |
हिंदी | 60 | 60 | 1 घंटा |
UP SAMIKSHA ADHIKARI NOTIFICATION 2020
द्वितीय प्रश्न पत्र – सामान्य हिंदी परीक्षा पैटर्न (General Hindi Exam Patter)
हिंदी प्रश्न पत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है |
क्रम स० | हिंदी पाठ्यक्रम | प्रश्नों की स० | अंक | समय |
1. | विलोम शब्द | 10 | 10 | 1घंटा |
2. | वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी | 10 | 10 | |
3. | अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | 10 | 10 | |
4. | तत्सम और तद्भव | 10 | 10 | |
5. | विशेषण और विशेष्य | 10 | 10 | |
6. | पर्यायवाची शब्द | 10 | 10 | |
कुल प्रश्नों की संख्या | 60 | 60 |
UP SAMIKSHA ADHIKARI SYLLABUS 2020
मुख्य परीक्षा पैटर्न (Main Exam Pattern)
मुख्य परीक्षा (Main Exam)
- आर.ओ. मुख्य परीक्षा में चार अनिवार्य प्रश्न-पत्र होते हैं| इस परीक्षा का पूर्णांक 400 अंको का होता है
- प्रथम प्रश्नपत्र- सामान्य अध्ययन यह प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होता है ।
- द्वितीय प्रश्नपत्र- सामान्य हिंदी एवं आलेखन यह प्रश्न पत्र वर्णनात्मक प्रकृति का होता है ।
- तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण यह प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकृति का होता है ।
- चतुर्थ प्रश्नपत्र- हिंदी निबंध वर्णनात्मक प्रकृति का होता है ।
UP Samiksha Adhikari Exam Pattern 2020
प्रश्न पत्र | विषय | प्रश्न स० | अंक | समय |
प्रथम प्रश्नपत्र | सामान्य अध्ययन | 120 | 120 | 2 घंटे |
द्वितीय प्रश्नपत्र | सामान्य हिंदी एवं आलेखन | 100 | 100 | 2 घंटे 30 मिनट |
तृतीय प्रश्नपत्र | सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण | 30 | 60 | 30 मिनट |
चतुर्थ प्रश्नपत्र | हिंदी निबंध | प्रश्न पत्र के अनुसार | 120 | 3 घंटे |
प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर अधिकतम दो घंटे की समय सीमा में देना होता है, जिसके लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है, द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन (वर्णनात्मक) के लिये अधिकतम 100 अंक निर्धारित है, जिसका उत्तर अधिकतम 2 घंटे 30 मिनट में लिखना होता है| तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) में कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिये अधिकतम 60 अंक निर्धारित है| इसका उत्तर अधिकतम आधे घंटे अर्थात 30 मिनट में देना होता है| चतुर्थ प्रश्नपत्र हिंदी निबंध के लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है, इस पेपर के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है।
RO/ARO PREPARATION BOOKS IN HINDI
यूपीपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करे